विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2015

फेडरर का सपना चकनाचूर कर जोकोविच तीसरी बार बने विम्बलडन चैम्पियन

फेडरर का सपना चकनाचूर कर जोकोविच तीसरी बार बने विम्बलडन चैम्पियन
लंदन: विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एक बार फिर से रोजर फेडरर का आठवां खिताब जीतने का सपना तोड़कर चार सेट तक चले मुकाबले में 7-6, 6-7, 6-4, 6-3 से जीत दर्ज करके विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब अपने नाम बरकरार रखा।

सर्बिया के जोकोविच ने पहले दो सेट में कड़ी चुनौती मिलने के बाद दो घंटे 56 मिनट में यह मैच अपने नाम किया। यह उनका तीसरा विंबलडन खिताब है। उन्होंने इससे पहले 2011 में राफेल नडाल और 2014 में फेडरर को हराकर खिताब जीता था।

इस तरह से वह तीन बार विम्बलडन खिताब जीतकर जॉन मैकनरो और बोरिस बेकर जैसे खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। जोकोविच का यह कुल नौवां ग्रैंडस्लैम खिताब है।

स्विट्जरलैंड के 33 वर्षीय फेडरर को लगातार दूसरे साल खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनका आठवीं बार विंबलडन जीतकर इतिहास रचने का सपना भी चकनाचूर हो गया। सत्रह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता और यहां दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने पिछले तीन साल से कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है। उनका ओपन युग में सबसे उम्रदराज विम्बलडन विजेता बनने का सपना भी आज पूरा नहीं हो पाया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विम्बलडन, नोवाक जोकोविच, रॉजर फ़ेडरर, टेनिस, Wimbledon, Novak Djokovic, Roger Federer, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com