नोवाक जोकोविच (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सेमीफ़ाइनल में रिचर्ड गैस्के को हराकर फ़ाइनल में पहुंच गए। डिफ़ेंडिंग चैंपियन जोकोविच गैस्के को सीधे सेटों में 7-6 6-4 6-4 से हराकर विंबलडन के फ़ाइनल में पहुंचे। पिछले पांच साल में जोकोविच चौथी बार विंबलडन के फ़ाइनल में पहुंचे हैं।
28 साल के सर्बियाई खिलाड़ी को गैस्के के सामने अनुभव का फ़ायदा मिला और उन्होंने 21वीं वरीयता खिलाड़ी को हराया। अब जोकोविच का रविवार को रॉज़र फ़ेडरर और एंडी मर्रे के बीच मैच के विनर से मुक़ाबला होगा। मैच में गैस्के ने कड़ी टक्कर देने की कोशिश की और पहले दो गेम हारने के बाद वापसी करते हुए दो गेम जीते।
हालांकि, टाई-ब्रेकर में जोकोविच हावी रहे और उन्होंने पहले सेट 7-6 से जीत लिए। जोकोविच के कंधे में परेशानी थी ओर उन्हें दो बार फ़िज़ियो की मदद लेनी पड़ी, लेकिन इससे उनके खेल पर कोई असर नहीं पड़ा। जोकोविच की नज़र चौथे विंबलडन ख़िताब के साथ-साथ अपने 9वें ग्रैंड स्लैम सिंग्लस ख़िताब पर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टेनिस, नोवाक जोकोविच, रिचर्ड गैस्के, विंबलडन, विंबलडन फाइनल, Tennis, Novak Djokovic, Richard Gasquet, Wimbledon, Wimbledon Final