विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2011

एटीपी टेनिस : जोकोविक बने चैम्पियन

नोवाक जोकोविक ने विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल को हराकर बीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल को हराकर बीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। हाल ही में वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले जोकोविक ने पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में नडाल को 4-6, 6-3, 6-2 से पराजित किया। इस जीत के साथ ही जोकोविक एटीपी रैंकिंग में एक अंक की छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मौजूदा सत्र में जोकोविक ने अब तक 18 मुकाबले खेले हैं और वह इन सभी मुकाबलों में जीत दर्ज कर अजेय रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नावाक, टूर्नामेंट, खिताब, जीता
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com