विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2016

रियो ओलिंपिक : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल

रियो ओलिंपिक : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल
राफेल नडाल की फाइल फोटो
रियो डि जिनेरियो: राफेल नडाल ने जाइल्स सिमोन को हराकर रियो ओलिंपिक की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया.

बीजिंग ओलिंपिक 2008 के चैंपियन स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने फ्रांस के सिमोन को 7-6, 6-3 से हराया. चौदह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल पिछले दो महीने में अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे हैं. मूसलाधार बारिश के कारण बुधवार को एक भी मैच नहीं हो पाया था. इसलिए नडाल को एकल के बाद आज ही पुरुष युगल और मिश्रित युगल के मैच खेलने हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, टेनिस, राफेल नडाल, Rio Olympics 2016, Tennis, Rafael Nadal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com