विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष एकल टेनिस स्टार सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने संयुक्त अरब अमीरात के शहर अबू धाबी में जारी मुबाडाला विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को 6-2, 6-1 से पराजित कर दिया।
इस वर्ष तीन ग्रैंड स्लैम और पांच मास्टर्स खिताब जीतने वाले जोकोविक ने वरीयता क्रम में अपनी श्रेष्ठता को साबित करते हुए पूर्व सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी फेडरर को 44 मिनट में मात दी। इस चैम्पियनशिप में छह प्रमुख खिलाड़ी आमंत्रित किए गए हैं।
बीते सत्र में फेडरर ने लगातार 17 मुकाबले जीतते हुए सत्र की समाप्ति की थी जबकि जोकोविक चोट से परेशान रहे थे लेकिन इस वर्ष फेडरर खराब फार्म और चोट से परेशान रहे जबकि जोकोविक ने एक के बाद एक दर्जनों खिताब अपने नाम किए।
जोकोविक ने गुरुवार को गाएल मोनफिल्स को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अब उनका सामना स्पेन के डेविड फेरर या फिर विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी और जोकोविक के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के रूप में स्पेन के राफेल नडाल से हो सकती है।
This Article is From Dec 30, 2011
मुबाडाला : फेडरर पर भारी पड़े जोकोविक
जोकोविक ने अबू धाबी में जारी मुबाडाला विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में फेडरर को 6-2, 6-1 से पराजित कर दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: