विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2011

मोर्गन को मिली आईसीसी की हरी झंडी

आईसीसी ने केविन पीटरसन के स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में इयोन मोर्गन को इंग्लैंड टीम में शामिल होने की मंजूरी दे दी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय उपमहाद्वीप में जारी विश्व कप-2011 के लिए स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन के स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में इयोन मोर्गन को इंग्लैंड टीम में शामिल होने की मंजूरी दे दी है। पीटरसन हर्निया से पीड़ित होने के कारण विश्व कप के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। मोर्गन ने इंग्लैंड के लिए अब तक 38 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 40 की औसत से 1, 160 रन बनाए हैं। मोर्गन को विश्व कप के 15 सदस्यीय इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया था लेकिन बाद में अंगुली में चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। इंग्लैंड के कोच एंडी फ्लावर ने कहा, "मोर्गन एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं।" विश्व कप में इंग्लैंड का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 मार्च को है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इयोन मोर्गन, इंग्लैंड टीम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com