भारत और पाकिस्तान की सातवीं वरीय जोड़ी ने जर्मनी और अमेरिका की गैरवरीय विरोधी जोड़ी को 6-3, 7-6 से हराया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मियामी:
रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के उनके जोड़ीदार आयसम उल हक कुरैशी ने सोनी एरिकसन टेनिस ओपन में फिलिप कोलस्रेबर और राजीव राम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत और पाकिस्तान की सातवीं वरीय जोड़ी ने जर्मनी और अमेरिका की गैरवरीय विरोधी जोड़ी को 6-3, 7-6 से हराया। बोपन्ना और कुरैशी अगले दौर में स्लोवाकिया के माइकल मार्टिनेक और बेलारूस के डिक नोर्मन की जोड़ी से भिड़ेंगे। बोपन्ना और कुरैशी ने पहले सेट में चार ब्रेक प्वाइंट गंवाये लेकिन वह एक ब्रेक प्वाइंट को अंक में बदलकर शुरूआती सेट जीतने में सफल रहे। विरोधी जोड़ी एक भी ब्रेक प्वाइंट का फायदा नहीं उठा सकी। दूसरा सेट करीबी रहा लेकिन कोलस्रेबर और राजीव ने एक बार फिर मौके गंवाये और सात ब्रेक प्वाइंट में से केवल एक पर ही अंक जुटा सके। भारत और पाकिस्तान की जोड़ी हालांकि एकमात्र ब्रेक प्वाइंट पर अंक जुटाने में सफल रही और फिर इस जोड़ी ने टाईब्रेकर में बाजी मार ली।