अर्जेंटीना के करिश्माई फुटबॉलर मेसी उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें 2011 के लिए फीफा बैलोन डि ओर ट्रॉफी के लिए नामित किया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ज्यूरिख:
अर्जेंटीना के करिश्माई फुटबॉलर लियोनेल मेसी सोमवार को इस खेल के महान खिलाड़ियों की सूची में अपना दर्ज करा सकते हैं, जबकि 2011 के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को फीफा बैलोन डि ओर ट्रॉफी दी जाएगी। मेसी उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
उनके अलावा बार्सिलोना के उनके साथी झावी हर्नानडेज और रीयाल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। अब तक केवल फ्रांस के जिनेदिन जिदान और ब्राजील के रोनाल्डो तीन बार यह पुरस्कार हासिल कर पाए हैं। फीफा ने इसकी शुरुआत 1991 से की थी और अब इसका बैलोन डि ओर से विलय हो गया है। इस पुरस्कार को फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका 1956 से दे रही है।
फ्रांस के माइकल प्लाटिनी ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार तीन साल तक यह ट्रॉफी जीती। उन्होंने 1983 से 85 तक यह ट्रॉफी हासिल की, लेकिन तब इसके लिए केवल यूरोपीय खिलाड़ियों के नाम पर विचार किया जाता था। मेसी यदि तीसरी बार इसे हासिल करते हैं, तो 24 साल की उम्र तक तीन पुरस्कार हासिल करना विशिष्ट उपलब्धि होगी। मेसी ने 2011 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी अगुवाई में बार्सिलोना टीम ने चैंपियन्स लीग, स्पेनिश लीग, यूरोपीय सुपर कप ओर स्पेनिश सुपर कप जीते। मेसी ने 2010-11 में 53 गोल किए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लियोनेल मेसी, सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर