विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2012

मेस्सी ने पूरे किए 300 गोल, बार्सीलोना जीता

मेस्सी ने पूरे किए 300 गोल, बार्सीलोना जीता
लियोनल मेस्सी ने अपने कैरियर में 300 गोल का आंकड़ा छुआ जबकि बार्सीलोना ने रायो वालेकानो को 5-0 से रौंदकर ला लीगा फुटबाल लीग के शीर्ष पर तीन अंक की बढ़त बना ली।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मैड्रिड: लियोनल मेस्सी ने अपने कैरियर में 300 गोल का आंकड़ा छुआ जबकि बार्सीलोना ने रायो वालेकानो को 5-0 से रौंदकर ला लीगा फुटबॉल लीग के शीर्ष पर तीन अंक की बढ़त बना ली।

बार्सीलोना की ओर से मेस्सी ने दो जबकि डेविड विला, जावी हर्नान्डेज और सेस्क फाब्रेगास ने एक एक गोल दागा। इस जीत के साथ बार्सीलोना ने दूसरे स्थान पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड पर दबाव डाल दिया है जिसे रविवार को ओसासुना से भिड़ना है।

मेस्सी ने अपने करियर का 300 और 301वां गोल दागा। उन्होंने अब तक बार्सीलोना की ओर से 270 जबकि अर्जेन्टीना की ओर से 31 गोल किए हैं। उन्होंने अपने कैरियर में 419 मैच खेले हैं। मौजूदा सत्र में ला लीगा में यह उनका 13वां और 2012 में सभी प्रतियोगिताओं में 73वां गोल है।

वह पेले के सांतोस और ब्राजील की ओर से 1959 में दागे 75 गोल से दो जबकि 1972 में गर्ड म्यूलर के बायर्न म्यूनिख और पश्चिम जर्मनी की ओर से कैलेंडर वर्ष में 85 गोल के सर्वकालिक रिकॉर्ड से सिर्फ 12 गोल पीछे हैं।

अन्य मैचों में मलागा को खराब फार्म में चल रहे एस्पान्योल ने गोल रहित ड्रा पर रोका जबकि बेटिस ने वेलेंसिया पर 1-0 की जीत दर्ज की। डेपोर्टिवो ला कोरूना और सेल्टा विगा के बीच मुकाबला 1-1 से बराबर रहा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lionel Messi, 300 Goals, Barcelona Football, बार्सिलोना फुटबॉल, लियोनल मेस्सी, 300 गोल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com