विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2016

अर्जेंटीना के कोच ने कहा, लियोनेल मेसी टीम की सभी परेशानियां नहीं सुलझा सकते...

अर्जेंटीना के कोच ने कहा, लियोनेल मेसी टीम की सभी परेशानियां नहीं सुलझा सकते...
लियोनेल मेसी (फाइल फोटो)
  • बाउजा बोले, मैं नहीं चाहता, मेसी हमारी सारी परेशानी हल करें
  • मेसी की मौजूदगी दूसरे खिलाड़ियों को मौके मुहैया कराती है
  • इससे अन्‍य खिलाड़ियों को खुलकर खेलने को मिलता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो.: अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच एडगाडरे बाउजा का कहना है कि स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी टीम की सभी दिक्कतें और परेशानियां नहीं सुलझा सकते. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 2018 वर्ल्‍डकप क्वालिफायर में गुरुवार को मेंडोजा में उरुग्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बाउजा ने कहा कि टीम में मेसी की उपस्थिति अन्य साथी खिलाड़ियों के लिए कई अवसर मुहैया कराने वाली होती है और इससे हमें लाभ उठाना होगा.

बाउजा ने अर्जेंटीना के समाचार पत्र 'ओले' से कहा, "मेसी प्रतिद्वंदी टीम के लिए परेशानियां खड़ी करते हैं. टीम उन्हें कई स्थानों पर इस्तेमाल कर उनसे सहायता ले सकती है. एक बात साफ है कि उनके आस-पास हमेशा तीन से चार प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी मौजूद रहते. हमें इस स्थिति का भरपूर लाभ उठाना होगा क्योंकि इससे अन्य खिलाड़ियों को आजादी से खेलने का मौका मिलता है." बाउजा ने कहा, "मैं नहीं चाहता कि मेसी हमारी सभी परेशानियों का हल निकालें. हमें मसलों के हल के लिए काम करना होगा. यह एक अच्छी चुनौती है."

अर्जेंटीना के 29 वर्षीय खिलाड़ी ने कोपा अमेरिका के सौवें संस्करण में मिली हार के कारण अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में कोच के साथ चर्चा के बाद अपने इस फैसले को वापस ले लिया. हैम्स्रिटंग इंजरी के बावजूद मेसी ने मंगलवार को टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लिया और उम्मीद की जा रही है कि वह गुरुवार को उरुग्वे के खिलाफ खेलेंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अर्जेंटीना, कोच, एडगाडरे बाउजा, टीम की दिक्‍कतें, लियोनेल मेसी, Argentina, Coach, Edgardo Bauza, All Problems, Lionel Messi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com