विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2015

एक ही टीम में खेल सकते हैं मेस्सी-रोनाल्डो

एक ही टीम में खेल सकते हैं मेस्सी-रोनाल्डो
मेस्सी और रोनाल्डो की फाइल तस्वीर

फ़ुटबॉल की दुनिया के दो सबसे बड़े खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेस्सी एक ही टीम से खेल सकते हैं।

दरअसल UEFA ऑल-स्टार मैच यूरोप के बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच का मुकाबला होता है, जिसमें टीम-साउथ का मुक़ाबला होता है टीम-नॉर्थ से।

स्पेन, इटली और फ्रांस के क्लबों में खेलने वाले सितारों से टीम-साउथ चुनी जाएगी, जबकि इंग्लैंड, जर्मनी और रूस के लीग में खेलने वाले सितारों से नॉर्थ की टीम चुनी जाएगी। इन टीमों में कौन से खिलाड़ी होंगे इसका चयन फैंस ऑनलाइन के ज़रिए वोटिंग से करेंगे।

हर कोई इस बात को लेकर उत्साहित है कि मेस्सी और रोनाल्डो एक ही टीम में होंगे। इस बात से दुनिया भर के फैंस के नज़रें इस मैच पर टिकी हैं और ये मुकाबला शायद अब तक का सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा देखा जाने वाला मैच भी हो सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रोनाल्डो, लियोनल मेस्सी, फुटबॉल, Cristiano Ronaldo, Lionel Messi, UEFA, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com