विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2016

मैराथन में कीनिया के किपचोगे को गोल्‍ड, भारत के गोपी 25वें और खेताराम 26वें स्‍थान पर रहे

मैराथन में कीनिया के किपचोगे को गोल्‍ड, भारत के गोपी 25वें और खेताराम 26वें स्‍थान पर रहे
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • दोनों भारतीय एथलीटों ने निकाला अपना सर्वश्रेष्‍ठ समय
  • मैराथन के साथ भारत का रियो अभियान हुआ समाप्‍त
  • एक अन्‍य भारतीय एथलीट नीतेंद्र सिंह 84वें नंबर पर रहे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो: भारत के टी. गोपी और खेताराम ने रियो ओलिंपिक की पुरुष मैराथन में अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाला लेकिन वे दोनों क्रमश: 25वें और 26वें स्थान पर रहे. गोपी ने दो घंटे 25 मिनट 25 सेकेंड में दौड़ पूरी की जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. खेताराम उनसे केवल एक सेकेंड पीछे रहे. उन्होंने दो घंटे 15 मिनट 26 सेकेंड का समय लिया. इसके साथ ही भारत का रियो ओलंपिक में अभियान भी समाप्त हो गया.

मैराथन में भारत के तीसरे धावक नीतेंद्र सिंह राव थे लेकिन वह दो घंटे 22 मिनट 52 सेकेंड के समय के साथ 84वें स्थान पर रहे. नीतेंद्र दौड़ के विजेता से 14 मिनट 08 सेकेंड पीछे रहे. कीनिया के इलियुड किपचोगे ने दो घंटे 08 मिनट 44 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जबकि इथोपिया के फेयिसा लिलेसा (दो घंटे नौ मिनट 54 सेकेंड) दूसरे और अमेरिका के गैलेन रप (दो घंटे दस मिनट पांच सेकेंड) तीसरे स्थान पर रहे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, मैराथन, टी.गोपी, खेताराम, Rio Olympics, Marathon, T.Gopi, Khetaram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com