विज्ञापन
This Article is From May 19, 2017

WWE रेसलिंग रिंग में फिर छा गए युवराज सिंह, नए मूव 'खल्लास' के साथ की वापसी... Video

WWE में युवराज सिंह! चौंक गए न आप. लेकिन ऐसा है. युवराज सिंह लंबे समय बाद अप्रैल में रेसलिंग रिंग में उतरे थे. इससे पहले भी वह यहां धूम मचा चुके हैं.

WWE रेसलिंग रिंग में फिर छा गए युवराज सिंह, नए मूव 'खल्लास' के साथ की वापसी... Video
WWE : युवराज सिंह ने दो साल बाद वापसी की है...
  • युवराज सिंह 2014 में WWE से रिलीज कर दिए गए थे
  • उन पर स्टेरॉइड लेने का भी आरोप लगा था
  • हाल ही में WWE चैम्पियन रैंडी ऑर्टन को हराया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: WWE में युवराज सिंह! चौंक गए न आप. लेकिन ऐसा है. युवराज सिंह लंबे समय बाद अप्रैल में रेसलिंग रिंग में उतरे थे. इससे पहले भी वह यहां धूम मचा चुके हैं. युवराज स्मैकडाउन चैंपियनशिप में पांच खिलाड़ियों को मात देकर नंबर वन कंटेंडर का खिताब भी जीत चुके हैं, लेकिन 2014 में WWE से रिलीज कर दिए गए थे. उन पर स्टेरॉइड लेने के आरोप भी लगे थे. हालांकि यह युवराज सिंह वह नहीं हैं जिन्हें क्रिकेट के मैदान पर आप और हम चौके-छक्के लगाते देखते हैं. लेकिन रेसलिंग का यह युवराज भी उनसे कहीं से कमतर नहीं है और कई खिताब जीत चुका है और उसका संबंध भी भारत से है. अब उन्होंने नए मूव के साथ वापसी की है... नीचे देखें इस मूव का खास Video

युवराज सिंह 'राज' धेसी भारतीय मूल के कनाडाई रेसलर हैं और रिंग में उनको जिंदर महल के नाम से जाना जाता है. जिंदर पहलवान गामा सिंह के भतीजे हैं और उनका संबंध भी भारत के पंजाब से है. वैसे इस बार WWE में जिंदर सहित तीन पंजाबियों ने रिंग में एंट्री की है. WWE में इन तीन पंजाबियों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर इनकी चर्चा जोरों पर है. जिंदर महल के साथ 'सिंह ब्रदर्स' धमाल मचा रहे हैं.
 
jinder mahal yuvraj singh wwe
जिंदर महल सिंह ब्रदर्स के साथ एक बार फिर धूम मचा रहे हैं...

मई के पहले हफ्ते में हुए मुकाबले में जब जिंदर महल रिंग में पहुंचे, तो वहां WWE चैम्पियन रैंडी ऑर्टन पहले से थे. दोनों के बीच फाइट शुरू हुई. जिंदर पिटने लगे, तो उनको पिटता देख सिंह ब्रदर्स भी वहां पहुंच गए और रैंडी ऑर्टन की खूब पिटाई की. जिसके बाद इसका वीडियो वायरल हो गया.

नए मूव के साथ उतरे हैं युवराज...
पिछले हफ्ते की स्मैकडाउन में युवराज उर्फ जिंदर ने पहले एजे स्टाइल्स को हराया. उसके बाद रैंडी ऑर्टन के मैच के बाद दखल दिया. जिंदर इस बार नए मूव के साथ आए हैं, जिसका नाम "खल्लास"  है. जैसा कि आप जानते ही होंगे 'खल्लास' तो बॉलीवुड का फेमस गाना भी है. ये शब्द भारत में काफी बोला जाता है जिसके चलते उन्होंने ये नाम रखा. जाहिर इसका उद्देश्य भारतीय दर्शकों को खींचना है. वैसे इस मूव का मतलब ही होता है- खत्म करना (खल्लास)!
 
खली के साथ भी कर चुके हैं फाइट
जिंदर महल अप्रैल 2017 में WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप में नंबर वन कंटेंडर बने थे. वे 700 में से 590 मुकाबले जीत चुके हैं. जिंदर कनाडा के हैवीवेट चैम्पियन हैं. वे WWE में द ग्रेट खली के साथ भी फाइट कर चुके हैं. जिंदर महल ने स्मैकडाउन में अपना आखिरी मैच 27 मई 2014 को एल टोरिटो के खिलाफ खेला था. इस मैच में उनकी हार हुई थी. जिंदर ने 2003 में मार्शल आर्ट्स फिटनेस सेंटर से रेसलिंग करियर शुरू किया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com