मैरी कॉम का फाइल फोटो
स्टार मुक्केबाज एमसी मैरीकाम भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीएफ) के निलंबन से बहुत निराश हैं, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मसला जल्द ही सुलझ जाएगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
स्टार मुक्केबाज एमसी मैरीकाम भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीएफ) के निलंबन से बहुत निराश हैं, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मसला जल्द ही सुलझ जाएगा।
लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम ने यहां प्रेस क्लब मुंबई में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान कहा, मैं बहुत निराश हूं। मुझे उम्मीद है कि यह मसला सुलझ जाएगा, क्योंकि इससे युवा खिलाड़ी प्रभावित हो रहे हैं। मैंने तो खुद को साबित कर दिया है, लेकिन युवा खिलाड़ियों का क्या होगा।
विश्व मुक्केबाजी संस्था आइबा ने अपने नियमों का पालन नहीं करने के कारण आईबीएफ को निलंबित कर दिया था। उसने भारतीय मुक्केबाजों को अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन यदि आईबीएफ नवंबर तक चुनाव नहीं कराता तो वह उन्हें सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक देगा।
पांच बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य स्काटलैंड में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल हैं। उन्होंने कहा, ओलिंपिक के बाद मेरा बच्चा हुआ। हाल में पित्ताशय की थली में पथरी के कारण मेरा ऑपरेशन किया गया। मैं इससे उबर रही हूं। मेरी इच्छाशक्ति पहले जैसी ही है। अगले साल राष्ट्रमंडल खेल होने हैं। मैं अभ्यास करके इनके लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करूंगी। मणिपुर की इस स्टार मुक्केबाज ने कहा कि वह ग्लास्गो में होने वाले खेलों के लिए दिसंबर में अभ्यास शुरू करेगी।