विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2016

ओलिंपिक ब्रॉन्‍ज मेडलिस्‍ट साक्षी मलिक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला दर्ज

ओलिंपिक ब्रॉन्‍ज मेडलिस्‍ट साक्षी मलिक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला दर्ज
साक्षी मलिक ने महिला कुश्‍ती में देश के लिए ब्रॉन्‍ज मेडल जीता है
  • सोशल मीडिया पर साक्षी के खिलाफ की गई है आपत्तिजनक टिप्‍पणी
  • एक संगठन ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई है शिकायत
  • मामले में आईटी एक्‍ट के तहत दर्ज किया गया है केस
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेरठ: रियो ओलिंपिक खेलों की ब्रॉन्‍ज मेडल विजेता साक्षी मलिक के खिलाफ कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिये आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने वाले एक व्‍यक्ति पर आईटी एक्‍ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने मंगलवार  को यह जानकारी दी.

जानकारी के मुताबिक, नदीम नंबरदार नाम के व्‍यक्‍ति ने रियो ओलिंपिक की ब्रॉन्‍ज मेडलिस्‍ट साक्षी और उनके धर्म को लेकर कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक बात कही थी. एक स्‍थानीय संगठन की शिकायत के बाद इस व्‍यक्ति के खिलाफ आईटी एक्‍ट के तहत केस दर्ज किया गया है. साइबर सेल पूरे मामले की जांच कर रहा है.

आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. अपने फेसबुक प्रोफाइल में नंबरदार ने समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता होने का दावा किया है, हालांकि पार्टी के जिला प्रमुख जयवीर सिंह ने आरोपी का उनकी पार्टी से कोई भी संबंध होने से इनकार किया है. गौरतलब है कि रियो ओलिंपिक में इस शानदार प्रदर्शन के बाद साक्षी मलिक को पीवी सिंधु (बैडमिंटन), दीपा कर्मकार (जिमनास्टिक्‍स), और जीतू राय(शूटिंग) के साथ वर्ष 2016 का राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई है. सिंधु ने रियो ओलिंपिक में बैडमिंटन में सिल्‍वर मेडल हासिल किया है जबकि दीपा कर्मकार ने जिमनास्टिक में चौथा स्‍थान हासिल किया. इसी तरह जीतू राय भी शूटिंग की अपनी इवेंट के फाइनल तक पहुंचे थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, साक्षी मलिक, आपत्तिजनक टिप्‍पणी, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Objectionable Remarks, Sakshi Malik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com