विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2016

अपने देश अर्जेंटीना से 'प्यार' की खातिर रिटायरमेंट वापस लेंगे मेस्सी

अपने देश अर्जेंटीना से 'प्यार' की खातिर रिटायरमेंट वापस लेंगे मेस्सी
  • मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास वापस लेने की घोषणा की थी
  • कोपा अमेरिका में अर्जेंटीना की हार के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था
  • उन्होंने कहा कि अपने देश के प्रति उनके 'प्यार' ने उनका फैसला बदला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ब्यूनस आयर्स: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेस्सी ने अब कहा कि वह अपने देश से 'प्यार' की वजह से राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे. पिछले दिनों बेहद प्रतिष्ठित कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के फाइनल में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपने देश अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी.

इस दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी की प्रबंधन कंपनी की ओर से शुक्रवार को एक बयान जारी किया गया है. इसमें मेस्सी ने कहा, 'मैंने संन्यास के बारे गंभीरता से सोचा, लेकिन अपने देश और इस जर्सी के लिए मेरा प्यार बहुत ज्यादा है.'

मेस्सी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, 'मैं देख रहा हूं कि अर्जेटीना फुटबॉल में कई समस्याएं हैं और मैं इन समस्याओं को और नहीं बढ़ाना चाहता. मेरा लक्ष्य नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि मदद करना है.'

कोपा अमेरिका के फाइनल में हार के बाद लियोनेल मेस्सी द्वारा राष्ट्रीय टीम से संन्यास की घोषणा से उनके फैन्स और फुटबॉल प्रेमी बेहद हैरान थे। कई फैन्स उनसे संन्यास के फैसले को वापस लेने के लिए गुहार लगा रहे थे. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरीसियो मैक्री और मेस्सी के आइडल डिएगो मैराडोना ने भी उनसे अपने फैसला पर दोबारा विचार करने की गुजारिश की थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लियोनेल मेसी, लियोनेल मेसी का संन्यास, अर्जेंटीना, फुुटबॉल, Lionel Messi, Football, Argentina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com