विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2017

स्पेनिश लीग : मेसी ने आखिरी मिनट में दिखाया जादू, गोल दागकर बार्सिलोना को दिलाई रोमांचक जीत

स्पेनिश लीग : मेसी ने आखिरी मिनट में दिखाया जादू, गोल दागकर बार्सिलोना को दिलाई रोमांचक जीत
लियोनेल मेसी ने अंतिम मिनट में गोल दागकर बार्सिलोना को 2-1 से जीत दिला दी (फाइल फोटो)
  • मैच में बार्सिलोना के दोनों गोल लियोनेल मेसी ने ही किए
  • लेगनेस ने उनाई लोपेज के गोल से मैच में बराबरी की थी
  • रियल मेड्रिड से एक अंक पीछे, दूसरे स्‍थान पर है बार्सिलोना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बार्सिलोना: अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की ओर से किए गए दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने लेगनेस को स्पेनिश लीग के 23वें दौर के मैच में 2-1 से मात दी. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कैम्प नाउ स्टेडियम में रविवार देर रात खेले गए इस मैच में एक समय पर दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबरी पर था, लेकिन अंतिम मिनट में मेसी की ओर से किए गए गोल ने जीत बार्सिलोना के खाते में डाल दी. मुकाबले के पहले हाफ के चौथे मिनट में ही मेसी ने गोल दागकर बार्सिलोना का खाता खोला. इसके बाद दूसरे हाफ में मैच और भी रोमांचक हो गया.

दूसरे हाफ में लेगनेस के लिए 71वें मिनट में उनाई लोपेज ने गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. इस रोमांचक मैच के अंतिम मिनट में मेसी (90वें मिनट) ने पेनाल्टी हासिल कर गोल दागते हुए बार्सिलोना को 2-1 से जीत दिला दी. इस जीत के साथ बार्सिलोना (51 अंक) क्लब स्पेनिश लीग सूची में शीर्ष पर काबिज रियल मेड्रिड (52 अंक) से एक अंक दूर दूसरे स्थान पर है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
स्‍पेनिश लीग, लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना, गोल, जीत, बार्सिलोना, Spanish League, Lionel Messi, Goal, Win, Barcelona
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com