विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2018

फुटबॉल: लियोनेल मेसी ने बनाया चैंपियंस लीग में गोल का 'शतक', बार्सिलोना को जीत दिलाई

अर्जेंटीना के स्‍टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने कल यहां चैंपियन्स लीग में गोल का शतक पूरा किया. उन्‍होंने इस लीग में अपने कुल गोल की संख्या 100 पर पहुंचाई .

फुटबॉल: लियोनेल मेसी ने बनाया चैंपियंस लीग में गोल का 'शतक', बार्सिलोना को जीत दिलाई
चैंपियंस लीग में गोल का शतक पूरा करने वाले मेसी केवल दूसरे फुटबॉलर हैं (फाइल फोटो)
  • बार्सिलोना ने चेल्‍सी को 3-0 से पराजित किया
  • मैच की शुरुआत में ही मेसी ने किया पहला गोल
  • चैंपियंस लीग में 100 गोल करने वाले दूसरे फुटबॉलर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बार्सिलोना: अर्जेंटीना के स्‍टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने कल यहां चैंपियन्स लीग में गोल का शतक पूरा किया. उन्‍होंने इस लीग में अपने कुल गोल की संख्या 100 पर पहुंचाई जिससे बार्सिलोना ने चेल्सी को 3-0 से करारी शिकस्त देकर उसकी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को समाप्त किया. कैंप नोउ में बार्सिलोना के प्रशंसकों को मेसी से बड़ी उम्मीदें थी और उन्होंने उन्हें निराश नहीं किया. मेसी ने 129वें सेकेंड में ही गोल दागकर दर्शकों को जश्न मनाने का मौका दिया. उस समय तक चेल्सी की टीम ने कोई अच्‍छा मूव तक नहीं बनाया था.

यह भी पढ़ें: करियर के 600वें गोल से मेसी ने तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड, जानिए 5 अहम बातें

वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्‍ड
इसके बाद मेसी ने ओसमाने डेम्बेले की गोल करने में मदद की जिससे बार्सिलोना की बढ़त दोगुनी हो गई. इस अर्जेंटीनी स्टार ने फिर चैंपियन्स लीग में अपने 123वें मैच में अपना 100वां गोल दागा. इससे बार्सिलोना ने दूसरे चरण का यह मैच 3-0 और ओवरआल 4-1 से जीत दर्ज की. गौरतलब है कि मेसी यूरोप के इस प्रमुख टूर्नामेंट में गोल का शतक पूरा करने वाले केवल दूसरे फुटबॉलर हैं. रीयल मैड्रिड के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सबसे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी. उनके नाम पर 152 मैचों में 117 गोल दर्ज हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com