विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2015

लुईस हैमिल्टन ने लगातार दूसरी बार जीती ब्रिटिश ग्रां प्री

लुईस हैमिल्टन ने लगातार दूसरी बार जीती ब्रिटिश ग्रां प्री
लुईस हैमिल्टन (फाइल फोटो)
ब्रिटेन: गत विश्व चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने रविवार को लगातार दूसरी बार ब्रिटिश ग्रां प्री जीतकर मर्सीडीज टीम के अपने साथी निको रोजबर्ग पर बढ़त में इजाफा किया।

डेविड कुल्टहार्ड (1999, 2000) के बाद लगातार दो ब्रिटिश ग्रां प्री जीतने वाले पहले ब्रिटिश ड्राइवर हैमिल्टन ने रोजबर्ग को 10 सेकेंड के अंतर से पछाड़ा।

मर्सीडीज ने एक बार फिर पहले दो स्थानों पर कब्जा जमाया। फेरारी के सबेस्टियन वेटेल तीसरे स्थान पर रहे।

इस जीत से हैमिल्टन के 194 अंक हो गए हैं और उन्होंने दूसरे स्थान पर मौजूद टीम के अपने साथी रोजबर्ग पर 17 अंक की बढ़त हासिल कर ली है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लुईस हैमिल्टन, ब्रिटिश ग्रां प्री, निको रोजबर्ग, Lewis Hamilton, British GP, Nico Rosberg
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com