विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2015

लिएंडर पेस ने हिंगिस संग मिलकर जीता विम्बलडन मिक्स्ड डबल्स खिताब

लिएंडर पेस ने हिंगिस संग मिलकर जीता विम्बलडन मिक्स्ड डबल्स खिताब
लंदन: लिएंडर पेस ने मार्टिना हिंगिस के साथ विम्बलडन के मिश्रित युगल का खिताब जीतकर अपने करियर की 16वीं ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पेस-हिंगिस ने फाइनल में एकतरफा मुकाबले में एलेक्जेंडर पेया और टिमिया बाबोस की जोड़ी को हराकर विम्बलडन का खिताब अपने नाम किया।

पेस-हिंगिस की सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय-स्विस जोड़ी ने ऑस्ट्रिया-हंगरी की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-1 6-1 से हराया। यह मुकाबला केवल 40 मिनट चला।

यह पेस का कुल आठवां और मार्टिना हिंगिस के साथ दूसरा मिश्रित युगल खिताब है। दोनों ने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब भी जीता था। साथ ही 42 साल के पेस पुरुष युगल के आठ ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं।

पेस की जीत के साथ इस साल भारत के लिए बिम्बलडन खासा सफल रहा, क्योंकि देश के खाते में इस बार कुल तीन खिताब गए हैं।

इससे पहले सानिया ने हिंगिस के ही साथ महिला युगल का बिम्बलडन खिताब जीता था, जबकि सुमित नागल ने वियतनाम के हुआंग ली के साथ लड़कों का युगल खिताब जीता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लिएंडर पेस, टेनिस, स्विट्जरलैंड, मार्टिना हिंगिस, मिश्रित युगल, मिक्स्ड डबल्स, विम्बलडन, ग्रैंड स्लैम, Wimbledon, Leander Paes, Grand Slam, Martina Hingis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com