विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2016

टेनिस : विंस्टन-सालेम ओपन के सेमीफाइनल में लिएंडर पेस और बेगेमान की जोड़ी

टेनिस : विंस्टन-सालेम ओपन के सेमीफाइनल में लिएंडर पेस और बेगेमान की जोड़ी
लिएंडर पेस (फाइल फोटो)
विंस्टन-सालेम (अमेरिका): भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जर्मनी के जोड़ीदार आंद्रे बेगेमान ने यहां एटीपी विंस्टन-सालेम ओपन टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. पेस-बेगेमान की जोड़ी ने शुक्रवार को टूर्नामेंट की शीर्ष वरीय जोड़ी लुकास कुबोट और नेनाज जिमोनजिक को सीधे सेटों में मात दी.

भारत-जर्मनी की जोड़ी ने यहां हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पोलैंड के कुबोट और सर्बिया के जिमोनजिक की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया.

पेस और बेगेमान का सामना अब सेमीफाइनल में राबर्ट लिंड्सटेड और एसाम-उल-हक कुरैशी की जोड़ी से होगा, जिन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मारिन दरांग्जा और डोमिनिक इंग्लोट की जोड़ी को 7-6 (12), 6-7(4), 10-8 से मात दी.

रियो ओलिंपिक में लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी डबल्स में पहले ही मैच में हारकर बाहर हो गई थी. ऐसे में पेस के लिए यह अच्छी शुरुआत है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लिएंडर पेस, आंद्रे बेगेमान, विंस्टन-सालेम ओपन, Winston-Salem Open, Leander Paes, Lukasz Kubot And Nenad Zimonjic, Andre Begemann, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com