विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2016

‘विश्वविजेता गामा’ चैम्पियनशिप के लिए आपस में भिड़ेंगे दुनिया के दिग्गज पहलवान

‘विश्वविजेता गामा’ चैम्पियनशिप के लिए आपस में भिड़ेंगे दुनिया के दिग्गज पहलवान
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई: भारत और दुबई में दिसंबर में आयोजित होने वाली ‘विश्वविजेता गामा’ कुश्ती चैम्पियनशिप के ओपन वजन वर्ग में भाग लेने के लिए 50 देशों के फ्रीस्टाइल पहलवानों को आमंत्रित किया जाएगा. 85 से 125 किग्रा के बीच के वजन वर्ग विजेता को एक करोड़ रुपये की राशि और सोने की गदा दी जाएगी.

टूर्नामेंट के प्रमोटरों ने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की, जिसमें भारतीय कुश्ती महासंघ के सचिव वीएन प्रसूद मौजूद थे. विश्व संचालन संस्था, यूनाईटेड विश्व कुश्ती से इस प्रतियोगिता को हरी झंडी मिल गई है, आयोजकों (ड्रीम्स मार्वल प्राइवेट लिमिटेड) ने इसकी घोषणा की.

प्रमोटरों के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इसकी दौड़ में ओलंपिक और विश्व चैम्पियन होंगे. प्रत्येक देश दो पहलवान नामांकित करेगा. शुरू में 45 मुकाबलों के रोब इन राउंड चरण के लिए 10 पहलवानों का चयन किया जाएगा. ये मुकाबले डब्ल्यूएफआई और महाराष्ट्र कुश्ती संघ के साथ सलाह मशविरे के बाद चार केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अगले 11 साल तक यूनाईटेड विश्व कुश्ती को रॉयल्टी का वादा किया गया है और इसके लिए एक ज्ञापन पत्र पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं. हमें इसकी अनुमति है. इसकी 4.5 करोड़ रुपये की ईनामी राशि का बजट भी बन गया है.’’



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विश्वविजेता गामा, कुश्ती चैम्पियनशिप, Gamma Championship, Wrestling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com