विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2011

इंग्लैंड की हार चाहती थी कोलिंगवुड की बेटियां

ऑलराउंडर पाल कोलिंगवुड की बेटियां अपने पिता से मिलने को इतनी बेताब थी कि वे इंग्लैंड के हारने की दुआ कर रही थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: इंग्लैंड की टीम जब विश्व कप के करो या मरो के मुकाबले में वेस्टइंडीज का सामना करने की तैयार कर रही थी तो पूरा देश टीम की जीत की दुआ कर रहा था लेकिन दो लड़कियां चाहती थीं कि टीम हार जाए क्योंकि वे अपने पिता से मिलने के लिए बेताब थी। ऑलराउंडर पाल कोलिंगवुड की बेटियां अपने पिता से मिलने को इतनी बेताब थी कि वे इंग्लैंड के हारने की दुआ कर रही थी। इंग्लैंड अंत में यह करीबी मुकाबला जीतने में सफल रहा। काइरा और शेनन कोलिंगवुड ने मैच की पूर्व संध्या पर अपने पिता से बात की और अपनी इच्छा से अवगत कराया लेकिन इस क्रिकेटर ने एक वादे के साथ उन्हें मना लिया। द डेली मेल ने कोलिंगवुड के हवाले से कहा, उन्होंने कहा कि डैडी, हम उम्मीद करते हैं कि आप कल हार जाओ। इसके बाद आप घर वापस आ जाओगे। यह काफी मुश्किल स्थिति थी और मुझे तेजी से सोचना पड़ा। उन्होंने कहा, मैंने उन्हें कहा, हां, लेकिन अगर हम जीतेंगे तो डैडी को कुछ और पैसे मिलेंगे जिससे कि आपके के लिए और बार्बी डाल्स खरीदी जा सकेंगी। कोलिंगवुड ने कहा, इससे काम बन गया और उन्होंने कहा, ठीक है, मैं उम्मीद करती हूं कि अब आप जीतोगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोलिंगवुड, इंग्लैंड, टीम, दुआ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com