किमी एंटोनेली से वैभव सूर्यवंशी तक, कैसे नए युवा सितारे बना रहे हैं खेलों के अगले सुपरफैन

खेल जगत नए नायकों के दम पर फलता-फूलता है. इसे नए चेहरों, आकर्षक व्यक्तित्वों और ऐसी कहानियों की जरूरत होती है जो उन दर्शकों से जुड़ सकें, जिन्होंने शायद बचपन से इस खेल को न देखा हो.

हर खेल को नए नायकों की जरूरत होती है. और जब कोई किशोर या युवा प्रतिभा सीधे टॉप पर पहुंचता है, तो इसका असर ट्रॉफियों और रिकॉर्ड्स से कहीं आगे तक जाता है. यह दर्शकों की सोच बदल सकता है, व्यावसायिक दिलचस्पी बढ़ा सकता है और खेल के पूरे इकोसिस्टम में नई जान फूंक सकता है.

किमी एंटोनेली, जो अगस्त में 20 साल के होने के कुछ समय बाद ही सबसे कम उम्र के फॉर्मूला 1 वर्ल्ड चैंपियन बने, इसका एक बेहतरीन उदाहरण हैं. जिस उम्र में ज्यादातर युवा अपने करियर को लेकर उलझन में होते हैं, उस उम्र में इस इतालवी खिलाड़ी ने मोटरस्पोर्ट के शिखर को छू लिया है. न्होंने दुनिया के कुछ सबसे अनुभवी ड्राइवरों को टक्कर दी और वर्ल्ड चैंपियन बनकर उभरे.

Advertisement - Scroll to continue

हालांकि रिकॉर्ड बुक्स में उनकी उम्र और उपलब्धि का ज़िक्र ज़रूर होगा, लेकिन एंटोनेली की सफलता का एक और पहलू भी है जिस पर ध्यान देना ज़रूरी है.फॉर्मूला 1 के भविष्य के लिए इसका क्या मतलब हो सकता है.

नए नायक

खेल का इकोसिस्टम नए नायकों के दम पर ही फलता-फूलता है.इसे नए चेहरों, आकर्षक व्यक्तित्वों और ऐसी कहानियों की ज़रूरत होती है जो उन दर्शकों से जुड़ सकें, जिन्होंने शायद बचपन से इस खेल को फॉलो न किया हो.हर पीढ़ी को अपने खेल आइकन की ज़रूरत होती है, और हर नया सुपरस्टार प्रशंसकों की एक नई पीढ़ी को खेल से जोड़ने का मौक़ा लेकर आता है.

Advertisement - Scroll to continue

एंटोनेली का सामने आना फॉर्मूला 1 के लिए बहुत अहम हो सकता है, क्योंकि यह खेल दुनिया की सबसे आकर्षक कमर्शियल स्पोर्ट्स प्रॉपर्टीज़ में से एक के रूप में अपनी स्थिति को और मज़बूत करना चाहता है. इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां एक युवा स्पोर्ट्स सुपरस्टार के आने से पूरे खेल पर गहरा असर पड़ा.

टाइगर वुड्स ने गोल्फ़ के प्रति दुनिया का नज़रिया ही बदल दिया. उनकी शानदार तरक्की, जो 21 साल की उम्र में 1997 की ऐतिहासिक 'मास्टर्स' जीत के साथ चरम पर पहुंची, उसने गोल्फ़ की ओर सबका ध्यान खींचा. उन्होंने युवा दर्शकों को आकर्षित किया, गोल्फ़ की सांस्कृतिक अपील बढ़ाई और इसे एक बड़ा कमर्शियल खेल बनाने में मदद की.

माइकल फेल्प्स ने तैराकी के लिए भी कुछ ऐसा ही किया. उनके असाधारण प्रदर्शन, ख़ास तौर पर 2008 के बीजिंग ओलंपिक में जीते गए आठ स्वर्ण पदक (जब वे सिर्फ़ 23 साल के थे), ने उन्हें एक ग्लोबल स्पोर्ट्स स्टार बना दिया और प्रतिस्पर्धी तैराकी को मुख्यधारा में एक नई पहचान दिलाई.

भारत में भी कुछ ऐसा ही हुआ

भारत में, 1980 के दशक के अंत में सचिन तेंदुलकर का एक किशोर के रूप में सामने आना, क्रिकेट और एक पूरी पीढ़ी के बीच के रिश्ते को हमेशा के लिए बदल देने वाला साबित हुआ. 16 साल की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने से लेकर इतिहास के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक बनने तक का उनका सफर, एक ऐसा भावनात्मक जुड़ाव लेकर आया जो क्रिकेट के मैदान की सीमाओं से कहीं आगे निकल गया. 

सचिन का उभार भारत में केबल टेलीविजन के विस्तार के समय ही हुआ, जिससे क्रिकेट को अभूतपूर्व रेटिंग और कमर्शियल ग्रोथ मिली. 'जेन Z' और 'जेन अल्फा' के इस दौर में, मुझे वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक ऐसी ही कहानी बनती दिख रही है.

IPL और भारतीय T20 टीम में इस युवा खिलाड़ी का शानदार आगमन, हाल के समय की सबसे दिलचस्प खेल कहानियों में से एक है. 15 साल के इस खिलाड़ी की निडर बल्लेबाजी, इंटरनेशनल गेंदबाजों का सामना करने की क्षमता और गजब का संयम, उसे क्रिकेट के पारंपरिक दर्शकों के दायरे से बाहर भी चर्चा का विषय बना रहा है.

सूर्यवंशी को जो बात सबसे खास बनाती है, वह है उनकी उम्र-जिस उम्र में वे ये मुकाम हासिल कर रहे हैं. युवा क्रिकेट प्रेमियों के लिए, अपने से बस कुछ ही बड़े खिलाड़ी को इंटरनेशनल स्टार्स के खिलाफ खेलते और गेंदबाजी आक्रमण पर हावी होते देखना, बेहद प्रेरणादायक हो सकता है.

सोचिए, कोई 12 या 14 साल का बच्चा सूर्यवंशी को बल्लेबाजी करते हुए देख रहा है. अचानक, क्रिकेट के सुपरस्टार और घर से उसे देख रहे युवा प्रशंसक के बीच की दूरी अब उतनी बड़ी या डरावनी नहीं लगती. एक उम्मीद जागती है—अगर इतनी कम उम्र का कोई खिलाड़ी सबसे बड़े मंच तक पहुँच सकता है, तो शायद वे भी ऐसा ही कुछ करने का सपना देख सकते हैं.

भारत में क्रिकेट के पहले से ही बहुत सारे प्रशंसक हैं, लेकिन सूर्यवंशी युवा दर्शकों के साथ इसके जुड़ाव को और गहरा कर सकते हैं. वे और अधिक बच्चों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, परिवारों को इस खेल से और करीब से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं, और प्रशंसकों की एक ऐसी नई पीढ़ी तैयार कर सकते हैं जो खुद के ही उम्र के किसी खिलाड़ी से जुड़ाव महसूस करती है.

ब्रॉडकास्टर्स, फ्रेंचाइजी मालिकों, प्रायोजकों, विज्ञापनदाताओं और क्रिकेट प्रशासकों के लिए, यह एक ऐसा अवसर है जिस पर ध्यान देना जरूरी है.

अगली पीढ़ी को क्या आकर्षित करता है?

क्रिकेट देखने वाली अगली पीढ़ी शायद उसी तरह से इस खेल से न जुड़े, जैसे उनके माता-पिता जुड़े थे. क्रिकेट के साथ उनका रिश्ता शॉर्ट-फॉर्म वीडियो, सोशल मीडिया, गेमिंग, पर्दे के पीछे के कंटेंट और ऐसी हस्तियों से तय होगा, जिनसे वे खुद को जोड़ सकें. खेल जगत की कोई युवा प्रतिभा, लोगों को इस खेल से जोड़ने के लिए एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है.

मैक्स वेरस्टैपेन और फॉर्मूला 1 की रियलिटी सीरीज़ 'ड्राइव टू सर्वाइव' इसके शानदार उदाहरण हैं. 2000 के दशक की शुरुआत में, नियमों में बहुत सारे बदलावों और किसी वैश्विक सुपरस्टार की कमी के कारण, फॉर्मूला 1 में मेरी दिलचस्पी कम हो गई थी और मैं इससे दूर हो गया था.

लेकिन, कहानी कहने के नए और दिलचस्प तरीकों तथा वेरस्टैपेन के सामने आने से, लगभग दो दशकों तक दूर रहने के बाद, मेरी दिलचस्पी फिर से जाग गई.

वेरस्टैपेन की निडर ड्राइविंग, उनके प्रतिद्वंद्वियों के साथ मुकाबला और अंततः, चैंपियनशिप के लिए उनकी ज़बरदस्त लड़ाइयों ने फॉर्मूला 1 को फिर से रोमांचक बना दिया. लेकिन, जिस चीज ने वास्तव में मेरे देखने के नज़रिए को बदल दिया.