विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2016

टखने की चोट के कारण यूरोपीय सर्किट से बाहर हुए भारत के बैडमिंटन स्‍टार श्रीकांत

टखने की चोट के कारण यूरोपीय सर्किट से बाहर हुए भारत के बैडमिंटन स्‍टार श्रीकांत
के.श्रीकांत रियो ओलिंपिक के बैडमिंटन सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे थे (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: रियो ओलिंपिक में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी के. श्रीकांत पिछले महीने जापान ओपन सुपर सीरीज के दौरान लगी टखने की चोट के कारण यूरोपीय सर्किट से बाहर हो गए हैं. अपने चोटिल पैर की तस्वीर के साथ श्रीकांत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘मैं यूरोपीय सर्किट में हिस्सा नहीं लूंगा क्योंकि जापान ओपन के दौरान मेरे दाहिने टखने में चोट लगी है.’ उन्होंने कहा, ‘तेजी से उबरने और चीन ओपन के साथ वापसी करने की उम्मीद.’ यूरोपीय सर्किट में दो महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं डेनमार्क ओपन और फ्रेंच ओपन हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
के.श्रीकांत, टखने की चोट, यूरोपीय सर्किट, बैडमिंटन, Kidambi Srikanth, Ankle Injury, European Circuit, Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com