ब्रायन ने इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप ग्रुप लीग मैच में इस महाकुंभ का सबसे तेज शतक बनाया जो वनडे क्रिकेट का छठा सबसे तेज सैकड़ा भी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलूर:
आयरलैंड के ऑल राउंडर केविन ओ ब्रायन ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप ग्रुप लीग मैच में इस महाकुंभ का सबसे तेज शतक बनाया जो वनडे क्रिकेट का छठा सबसे तेज सैकड़ा भी है। ब्रायन ने 50 गेंद का सामना करते हुए 13 चौके और छह छक्के की मदद से 100 रन बनाये। उन्होंने माइकल यार्डी की गेंद पर दो रन लेकर विश्व कप का सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया। इससे पहले विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन के नाम था जिन्होंने 2007 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 68 गेंद का सामना करते हुए 100 रन बनाये थे जिसमें 14 चौके और चार छक्के जड़े थे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं