विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2017

लोढ़ा समिति की सिफारिशों के समर्थन में केरल क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

लोढ़ा समिति की सिफारिशों के समर्थन में केरल क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
  • केरल क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
  • अगले बीसीसीआई अध्यक्ष हो सकते हैं टी. सी. मैथ्यू
  • पश्चिम जोन से आते हैं और एन. श्रीनिवासन के खास माने जाते हैं मैथ्यू
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोच्चि: केरल क्रिकेट संघ (केसीए) के अध्यक्ष टी. सी. मैथ्यू समेत सभी अधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित लोढ़ा समिति की सिफारिशों को केसीए में लागू करने के मकसद से केसीए के अधिकारियों ने ये इस्तीफे दिए हैं. चर्चा है कि मैथ्यू अगले बीसीसीआई के अध्यक्ष हो सकते हैं.


टी. सी. मैथ्यू ने कहा कि वह सभी इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं ताकि केसीए में लोढ़ा समिति की सिफारिशें लागू की जा सकें.
मैथ्यू ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार वे सभी अधिकारी, जिन्होंने नौ साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने तय किया है कि केसीए के वरिष्ठतम सदस्य बी. विनोद संघ के नए अध्यक्ष और जयेश जॉर्ज नए सचिव होंगे.

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को लोढ़ा समिति की अनुशंसाओं को लागू करने के संबंध में अड़ियल रुख अपनाए हुए देश के शीर्ष क्रिकेट संघ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को उनके पदों से हटा दिया. मैथ्यू ने बीसीसीआई के खिलाफ कोर्ट की कार्रवाई के बाद इस्तीफा दिया है.

मैथ्यू साल 2015 में बीसीसीआई द्वारा चुने गए पांच उपाध्यक्षों में से एक हैं. वह पश्चिम जोन से आते हैं और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के खास माने जाते हैं.

पेशे से वकील मैथ्यू 1997 से 2005 तक केसीए के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसके बाद वह 2014 तक केसीए के सचिव और उसके बाद अध्यक्ष बने.

इस क्षेत्र से जुड़े जानकार बताते हैं कि नए बीसीसीआई अध्यक्ष पद की दौड़ में मैथ्यू प्रबल दावेदार हैं और इसी संभावना को देखते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
President T.C.Mathew, Kerala Cricket Association (KCC), Lodha Committee, Anurag Thakur, Board Of Control For Cricket In India, BCCI, लोढ़ा समिति, केरल क्रिकेट संघ, केसीए, टी. सी. मैथ्यू, सर्वोच्च न्यायालय, बीसीसीआई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com