केन्या के एडविन किपयेगो ने एक घंटे 55 सेंकंड के समय के साथ एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन के पुरुषों के वर्ग में जीत हासिल की। महिलाओं के वर्ग में इथोपिया की यिमेर वुडे विजेता रहीं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
केन्या के एडविन किपयेगो ने एक घंटे 55 सेंकंड के समय के साथ एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन के पुरुषों के वर्ग में जीत हासिल की। भारतीय पुरुषों में राहुल कुमार पाल शीर्ष स्थान पर रहे।
महिलाओं के वर्ग में इथोपिया की यिमेर वुडे ने एक घंटा 11 मिनट और 10 सेंकंड का समय लेकर दिल्ली हाफ मैराथन जीता। सुधा सिंह भारतीय महिलाओं में शीर्ष स्थान पर रहीं। इस मैराथन में अभिनेत्री बिपाशा बसु, पूर्व क्रिकेटर एस श्रीकांत, रिलायंस के अनिल अंबानी के साथ कई बड़ी−बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया।
बिपाशा बसु ने सुबह छह बजकर 40 मिनट पर इस दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस मैराथन का आगाज दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुआ। हालांकि अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते इस मौके पर एयरटेल के ब्रांड एंबेस्डर शाहरुख खान नहीं पहुंचे। 21 किलोमीटर की इस मैराथन में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Airtel Delhi Half Marathon, David Rudisha, Edwin Kipyego, एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन, डेविड रूडीशा, एडविन किपयेगो