कपिल देव ने हैरानी जताते हुए कहा कि टीम के कप्तान ही नहीं बल्कि प्रत्येक खिलाड़ी को नियमों से वाकिफ होना चाहिए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
इंग्लैंड के खिलाफ टाई छूटे मैच में भारतीय टीम का रेफरल संबंधी नियमों से वाकिफ नहीं होने पर पूर्व कप्तान कपिल देव ने गुरुवार को हैरानी जताते हुए कहा कि टीम के कप्तान ही नहीं बल्कि प्रत्येक खिलाड़ी को नियमों से वाकिफ होना चाहिए। कपिल ने पत्रकार कमल जुल्का की किताब विश्व कप-ए पिक्टोरियल जर्नी का विमोचन करते हुए कहा, यह तो वही बात हुई कि आप बीए कर रहे हैं और आपको इससे संबंधित नियम ही पता नहीं हैं। मेरा मानना है कि सभी को नियम मालूम होने चाहिए। और फिर सहयोगी स्टाफ किसलिए है। उसे खिलाड़ियों को इस बारे में बताना चाहिए। भारत ने बेंगलूर में 27 फरवरी को खेले गए मैच में इयान बेल के खिलाफ पगबाधा की अपील ठुकराये जाने पर रेफरल मांगा था। तब लग रहा था कि गेंद विकेट पर लग रही थी लेकिन बल्लेबाज को नाबाद दिया गया क्योंकि वह विकेट से 2.5 मीटर आगे थे।