विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2011

कलमाडी पर आज दर्ज हो सकती है एफआईआर

कॉमनवेल्थ घोटाले में फंसे ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन सुरेश कलमाडी पर सीबीआई जांच का शिकंजा कस रहा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: कॉमनवेल्थ घोटाले में फंसे ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन सुरेश कलमाडी पर सीबीआई जांच का शिकंजा कस रहा है। इस बात की संभावना बढ़ गई है कि कलमाडी के खिलाफ कैटरिंग के ठेके में गड़बड़ी के चलते आज एफआईआर दर्ज हो सकती है। बीती रात सीबीआई ने पुणे में आईसीआईसीआई बैंक की एक ब्रांच में सुरेश कलमाडी के लॉकर्स की जांच की थी। सीबीआई की टीम ने कलमाडी के लॉकर्स और बैंक खाते पिछले महीने ही सील कर दिए थे। मंगलवार को जांच के दौरान सुरेश कलमाडी की पत्नी मीरा कलमाडी सीबीआई की टीम के साथ थी। इसके अलावा कलमाडी के नज़दीकी रहे ललित भनोट और पूर्व डीजी वीके वर्मा को 2 हफ्ते की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। कैटरिंग के लिए दिए गए ठेके में कलमाडी पर ऑर्गेनाइजिंद कमेटी को 24 करोड़ का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। यह बात सीएजी की रिपोर्ट में सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई कंपनी Delaware North को मिले इस ठेके को पहले earnest money  न देने के नाम पर रद्द कर दिया गया। ऐसा करते हुए इस नियम की अनदेखी की गई कि इससे ऑर्गेनाइजिंद कमेटी को आर्थिक नुकसान हो सकता है। बाद में फिर से टेंडरिंग में इसी कंपनी Delaware North को ठेका मिला। टेंडरिंग की वजह से समय ज़ाया हुआ और समय की कमी के चलते इमरजेंसी कदम उठाने पड़े जिसमें घाटा हुआ। 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सुरेश कलमाडी, सीबीआई, शिकंजा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com