विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2012

कोलकाता में खेलेंगे काफू, पेले, मालदिनी

भारतीय फुटबाल का मक्का कोलकाता एक बार फिर दुनिया के नामचीन खिलाड़ियों के जलवा अफरोज होने का साक्षी बनेगा जब 23 जनवरी को साल्टलेक स्टेडियम में दो बार के विश्व कप विजेता काफू की कप्तानी वाली टीम ड्रीम भारतीय एकादश से भिड़ेगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

भारतीय फुटबाल का मक्का कोलकाता एक बार फिर दुनिया के नामचीन खिलाड़ियों के जलवाअफरोज होने का साक्षी बनेगा जब 23 जनवरी को साल्टलेक स्टेडियम में दो बार के विश्व कप विजेता काफू की कप्तानी वाली टीम ड्रीम भारतीय एकादश से भिड़ेगी।
ब्राजील के 71 वर्षीय काफू सुपरस्टार्स एकादश का हिस्सा होंगे। इसमें ब्राजील के रोनाल्डो भी खेलेंगे।
टीम में 1998 विश्व कप विजेता फ्रांसीसी टीम के सदस्य मार्शेल डैसेली और इटली के महान डिफेंडर पाओलो मालदिनी भी होंगे। टीम के कोच हालैंड के पूर्व सुपरस्टार रूड गुलिट होंगे।
आयोजकों की विज्ञप्ति के अनुसार फुटबाल प्लेयर्स एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा चुनी गई टीम के कप्तान बाईचुंग भूटिया होंगे। टीम में महान फारवर्ड आई एम विजयन भी होंगे। श्याम थापा कोच होंगे जिनकी टीम में जो पाल अंचेरी, ब्रूनो कोउटिन्हो भी शामिल हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार 120000 की क्षमता वाले स्टेडियम में टिकट दर 300 से 500 रूपये रखी गई है। मैच के बारे में और जानकारी छह जनवरी को दी जाएगी। इससे पहले पेले, डिएगो माराडोना, ओलिवर कान और लियोनेल मेस्सी जैसे सितारे कोलकाता आ चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kafu, Pele, Maldini, Football, Play, Kolkata, कोलकाता, फुटबाल, काफू, पेले, मालदिनी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com