विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2011

डेविडसन ने संन्यास की घोषणा की

विश्व कप के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कनाडा के हरफनमौला खिलाड़ी जॉन डेविडसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: आईसीसी विश्व कप-2011 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कनाडा के हरफनमौला खिलाड़ी जॉन डेविडसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया प्रांतों के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके डेविडसन ने मंगलवार को कहा कि बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला जाने वाले ग्रुप 'ए'का मुकाबला उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। 40 वर्षीय डेविडसन 14 विश्व कप मैचों के बाद संन्यास ले लेंगे। उन्होंने अब तक कुल 13 मैच खेले हैं,जिनमें उन्होंने 27.16 के औसत से 326 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। विश्व कप तथा एकदिवसीय मैचो में डेविडसन का सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 111 रन रहा है। उन्होंने 31 एकदिवसीय मैचो में कुल 785 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। विश्व कप में डेविडसन ने एक गेंदबाज के तौर पर 16 विकेट लिए हैं जबकि एकदिवसीय मैचों में उन्होंने कुल 35 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत प्रदर्शन 15 रन देकर तीन विकेट रहा है। डेविडसन ने 2003 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकार्ड कायम किया था। उन्होनें सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 67 गेंदों पर शतक लगाया था लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 2011 विश्व कप में आयरलैंड के केविन ओ'ब्रायन ने 50 गेंदों में शतक लगाकर हेडन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, संन्यास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com