झारखंड की टीम ने गुजरात को 159 रन से रौंदकर एकदिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंदौर:
महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पटल पर छा जाने के बाद तेजी से आगे बढ़ रही झारखंड की टीम ने गुजरात को 159 रन से रौंदकर एकदिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली। झारखंड ने होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दिन रात्रि फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 255 रन बनाए और फिर गुजरात को 24 ओवर में 96 रन पर ढेर कर दिया। झारखंड की इस चैंपियनशिप में यह लगातार सातवीं जीत है। झारखंड की तरफ से बल्लेबाजी में इशान जग्गी (58), कुमार देवब्रत (52), शिव गौतम (नाबाद 35) और वरुण एरोन 16 गेंद पर 34 रन ने अहम योगदान दिया जबकि गेंदबाजी में बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने चार ओवर में छह रन देकर चार विकेट लिए। गुजरात के सात बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए जबकि केवल दो बल्लेबाज नीरज पटेल (नाबाद 46) और मनप्रीत जुनेजा ( 28) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
झारखंड, टीम, विजय हजारे ट्रॉफी