नई दिल्ली:
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ल्ड हॉकी लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने बुधवार को मलेशिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल की।
मैच में पहला गोल भारत की ओर से आया जब सतबीर ने गोल किया। मलेशिया ने पहले क्वार्टर में ही हिसाब बराबर कर दिया। पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर टीम ने स्कोर लाइन को बराबरी पर ला दिया।
दूसरे क्वार्टर में मलेशिया ने पेनल्टी कॉर्नर की मदद से फिर गोल किया और भारत 1-2 से पिछड़ गया, हालांकि मैच में कई ऐसे मौक़े थे, जब रेफरी के फैसले से टीम इंडिया के खिलाड़ी खुश नहीं थे।
तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन मैच के चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया के जसजीत ने शानदार गोल किया और स्कोर 2-2 की बराबरी पर पहुंच गया।
सात मिनट बाद ही जसजीत ने फिर से गोल किया और भारत ने 3-2 की बेहद महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। मैच के आकिरी मिनट में मलेशिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम इंडिया ने किसी तरह इसे बचा लिया। जीत के साथ ही भारत अब सेमीफाइनल में पहुंच गया है, जहां उसका मुकाबला बेल्जियम से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं