विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2015

आईएसएल नीलामी : सुनील छेत्री को मुंबई सिटी ने 1.2 करोड़ में खरीदा

आईएसएल नीलामी : सुनील छेत्री को मुंबई सिटी ने 1.2 करोड़ में खरीदा
आईएसएल (इंडियन सुपर लीग) 2015 के लिए खिलाड़ियों पर लग रही बोली से 10 भारतीय फुटबॉलर की किस्मत बदलने वाली है, जिसमें सबसे पहले सुनील छेत्री का नंबर लगा है।

भारत के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री को मुंबई सिटी ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। हालांकि 80 लाख के बेस प्राइज़ के बाद छेत्री सिर्फ 40 लाख ही और बटोर पाए। मुंबई और दिल्ली टीम के अलावा किसी और ने सुनील की बोली में रुचि नहीं दिखाई।

चार बार एआईएफएफ के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रह चुके 30 बरस के छेत्री ने भारत के लिए सर्वाधिक गोल दागे हैं। उनका बेसप्राइज सबसे ज्यादा 80 लाख रुपये था। 3 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक होने वाले दूसरे सत्र के लिए वह उन 10 भारतीय खिलाड़ियों में से हैं, जिनकी नीलामी हो रही है। छेत्री के अलावा करणजीत सिंह, अनास ई, अराजा इजुमी,  रोबिन सिंह, थोई सिंह, यूजीनीसन भी नीलामी सूची में शामिल हैं।

ये सभी खिलाड़ी अपने आई लीग क्लबों के साथ करार के कारण पहले सत्र में नहीं खेल सके थे। इनमें से छह खिलाड़ियों छेत्री, रोबिन सिंह, थोई सिंह, इजुमी, अनास और करणजीत ने हीरो आईएसएल के प्रमोटर फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड के साथ फ्री एजेंट के तौर पर करार किया है। जैकीचंद और सेत्यासेन को आईलीग क्लब रॉयल वाहिंग्डो एफसी से और रिनो तथा लिंगदोह को बेंगलुरु एफसी से उधार पर लिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सुनील छेत्री, इंडियन सुपर लीग, आईएसएल, फुटबॉल, Sunil Chhetri, ISL, Indian Super League Football, ISL Auction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com