भारतीय कुश्ती संघ और कोलकाता की लीजर स्पोटर्स संयुक्त रूप से इस साल नवबंर और दिसंबर में यह कुश्ती लीग का आयोजन करेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
अब कुश्ती के खेल पर भी क्रिकेट का बुखार चढ़ने लगा है। इंडियन प्रीमियर लीग :आईपीएल: की तर्ज पर इस साल नवंबर में भारतीय कुश्ती लीग की शुरूआत होने जा रही है। भारतीय कुश्ती संघ :डब्लूएफआई:और कोलकाता की लीजर स्पोटर्स संयुक्त रूप से इस साल नवबंर और दिसंबर में यह कुश्ती लीग का आयोजन करेंगे। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीएस मंडेर ने कहा, टीमों का नाम प्रत्येक फ्रेंचाइजी के मालिक के नाम से रखा जाएगा और प्रत्येक टीम में ज्यादा से ज्यादा दो विदेशी पहलवान रखे जा सकते हैं। यह लीग पहले साल पुरूष और महिला दोनों वर्गो के सात सात वजन वर्गों में आयोजित की जाएगी जिसमें शहर के आधार पर छह टीमें भाग लेंगी। कुश्ती लीग पांच सप्ताह चलेगी और यह देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। लीग में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक मुकाबले के बाद पहलवान को क्लासिफिकेशन अंक दिए जाएंगे और लीग की समाप्ति पर विजेता टीम को इनामी राशि दी जाएगी इसके अलावा चैम्पियन पहलवान को भी सम्मानित किया जाएगा।