IPL फ्रेंचाइजी के मालिक 8 अप्रैल से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के चौथे सत्र के लिए टिकटों की ब्रिकी की योजना को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
एक ओर जहां क्रिकेट प्रशंसक विश्व कप में भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं, वहीं आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक आठ अप्रैल से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के चौथे सत्र के लिए टिकटों की ब्रिकी की योजना को अंतिम रूप देने में लगे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को अपनी टीम के मैचों की आनलाइन टिकटों की बिक्री आधिकारिक वेबसाइट के जरिए शुरू कर दी। इसी तरह से आईपीएल के चौथे सत्र की दो नई फ्रेंचाइजी पुणे वारियर्स और कोच्चि टीम पहले ही टिकटों की बिक्री के लिए क्याजूंगा डाट काम के साथ अनुबंध कर लिया है। कोच्चि टीम के सहमालिक मुकेश पटेल ने प्रेट्र से कहा, क्याजूंगा हमारा एक्सक्लूसिव टिकट सहयोगी है और बिक्री सोमवार से शुरू होगी। राजस्थान रायल्स ने अपने मैचों की टिकटों की आनलाइन बिक्री के लिए बुकमायशो डाट काम से अनुबंध किया है।