विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2011

चुनावों के कारण आईपीएल के कार्यक्रम में तब्दीली

आगामी चुनावों के मद्देनजर बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग-4 के कार्यक्रम में तब्दीली की है। आईपीएल-4 की शुरुआत 8 अप्रैल को होनी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग-4 के कार्यक्रम में तब्दीली की है। आईपीएल-4 की शुरुआत आठ अप्रैल को होनी है। आईपीएल के चेअरमैन चिरायु अमीन ने गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों के कारण आईपीएल के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है। अमीन ने कहा, "मीडिया को नए सिरे से तैयार मीडिया एक्रीडेशन फार्म फिर से भेजा जाएगा। मीडिया के जो लोग बदलाव से पहले एक्रीडेशन के लिए आवेदन कर चुके हैं, उनसे एक्रीडेशन टीम व्यक्तिगत तौर पर सम्पर्क करेगी।" पहले मीडिया एक्रीडेशन फार्म भरने की अंतिम तारीख 23 मार्च थी लेकिन अब उसे 25 मार्च शाम छह बजे तक बढ़ा दिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईपीएल-4, कार्यक्रम, चुनाव, IPL-4, Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com