विवादों से घिरी भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) रविवार को अपने चुनाव कराएगी, जिसमें शीर्ष संस्था अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कॉउंसिल (आईओसी) से निलंबित होने के 14 महीने बाद भारत के ओलिंपिक अभियान में वापसी का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
विश्व स्क्वाश महासंघ के अध्यक्ष और बीसीसीआई प्रमुख के छोटे भाई एन रामचंद्रन के चुनावों में निर्विरोध आईओए का अध्यक्ष चुने जाने की उम्मीद है। अभय सिंह चौटाला और ललित भनोट को चुनाव में भाग लेने से रोक दिया गया था, क्योंकि वे अदालत की नजर में आरोपी हैं।
भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष राजीव मेहता और अखिल भारतीय टेनिस संघ के प्रमुख अनिल खन्ना को क्रमश: महासचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुना जाएगा।
चौटाला और भनोट को पांच दिसंबर 2012 में हुए आईओए चुनावों में क्रमश: अध्यक्ष और महासचिव चुना गया था, एक दिन बाद ही आईओसी ने सरकारी हस्तक्षेप और चुनावी प्रक्रिया में दागी व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति देने के लिए भारत को निलंबित कर दिया। आईओसी ने चुनावों को अमान्य घोषित कर दिया था।
This Article is From Feb 08, 2014
आईओए चुनाव : बीसीसीआई प्रमुख के भाई रामचंद्रन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की उम्मीद
- Reported by: Bhasha
- Sports
-
फ़रवरी 09, 2014 14:12 pm IST
-
Published On फ़रवरी 08, 2014 21:59 pm IST
-
Last Updated On फ़रवरी 09, 2014 14:12 pm IST
-
नई दिल्ली: