विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2013

आईओए ने क्वींस बेटन रिले के आयोजन पर जताई असमर्थता

आईओए ने क्वींस बेटन रिले के आयोजन पर जताई असमर्थता
आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष वीके मल्होत्रा ने कॉमनवेल्थ गेम्स के अधिकारियों से कहा कि त्योहारों के चलते वह पहले से तय तारीख पर दिल्ली में क्वींस बेटन रिले नहीं करवा पाएंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: आईओए यानी भारतीय ओलिंपिक संघ की मौजूदा हालत का असर अब उसके उन कामों पर भी पड़ने लगा है। आईओए ने दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स खेलों के क्वींस बेटन रिले आयोजित करने में अपनी असमर्थता जताई है।

आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष वीके मल्होत्रा ने कॉमनवेल्थ गेम्स के अधिकारियों से कहा कि त्योहारों के चलते वह पहले से तय तारीख पर दिल्ली में क्वींस बेटन रिले नहीं करवा पाएंगे।

इसके लिए उन्होंने दशहरे के त्योहार का हवाला देकर कहा कि इस दौरान दिल्ली में क्वींस बेटन रिले के आयोजन को लेकर कई तरह की मुश्किलें आ सकती हैं, जिनका हल उनके हाथों में नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईओए, क्वींस बेटन रिले, भारत, कॉमनवेल्थ गेम्स, IOA, Queen's Baton Relay, India, CWG
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com