विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2015

भारतीय महिला हॉकी टीम रियो ओलिंपिक से सिर्फ एक-कदम दूर

भारतीय महिला हॉकी टीम रियो ओलिंपिक से सिर्फ एक-कदम दूर
भारतीय महिला हॉकी टीम (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला शनिवार को जापान के साथ होगा। शनिवार को खेला जाने वाला मुकाबला भारतीय हॉकी टीम के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि वह इस जीत के साथ रियो ओलिंपिक का टिकट भी पाना चाहेगी।

दिलचस्प बात यह है कि अगर भारतीय महिला हॉकी टीम जापान को हरा देती है, तो वह 36 सालों बाद ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर इसका टिकट पा सकेगी।

भारतीय हॉकी टीम की नजर पांचवें नंबर पर काबिज जापान की टीम के खिलाफ मैदान के सभी क्षेत्रों को कवर करने पर होगी। भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच मैथियाज के मुताबिक, 'हमारी कोशिश ओलिंपिंक क्वालिफिकेशन के लिए मैदान के सभी हिस्सों को कवर करने की होगी।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉकी, महिला हॉकी टीम, हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स, भारत बनाम जापान, रियो ओलिंपिक, Hockey, Women Hockey Team, Hockey World League Semifinals, India Vs Japan, Rio Olympics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com