हार के बावजूद भारतीय टीम टूर्नामेंट के फाइनल में स्थान बनाने में सफल रही है (फाइल फोटो)
- अर्जेंटीना के लिए सांजेस, ग्रानाटो और बिरियोनुएवो ने दागे गोल
- मैच में भारतीय गोलकीपर सविता ने किए कई बेहतरीन बचाव
- क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी भारतीय टीम
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोहानिसबर्ग:
भारतीय महिला हॉकी टीम को महिला वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल में आखिरी ग्रुप मैच में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना ने 0-3 से हराया. अर्जेंटीना के लिये रोशियो सांचेस (दूसरा मिनट), मारिया ग्रानाटो (14वां) और नोएल बिरियोनुएवो (25वां मिनट) ने गोल किए, वहीं भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी. अर्जेंटीना ने दूसरे ही मिनट में रोशियो के गोल की मदद से बढ़त बना ली थी. भारतीय गोलकीपर सविता ने शुरुआत से ही कई गोल बचाए. उन्होंने पहला शॉट बचाया लेकिन रोशियो ने दूसरे शॉट पर गोल कर दिया.
भारतीय टीम बराबरी का गोल करने के करीब पहुंची जब नमिता टोप्पो के पास पर वंदना कटारिया ने हमला किया लेकिन विरोधी गोलकीपर ने उसे कामयाब नहीं होने दिया. सविता ने पहले 15 मिनट में चार गोल बचाए. अर्जेंटीना ने पहला पेनल्टी कॉर्नर छठे मिनट में हासिल किया लेकिन नमिता ने इस पर गोल नहीं होने दिया. मारिया ग्रानाटो ने 14वें मिनट में गोल करके अर्जेंटीना को 2-0 से बढ़त दिलाई. भारत को 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन रानी के शॉट को विरोधी गोलकीपर ने बचा लिया. अर्जेंटीना को 25वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे नोएल ने गोल में बदला.
अर्जेंटीना को 34वें मिनट में लगातार पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन भारतीय गोलकीपर रजनी ने उसे बचा लिया. हाफ टाइम के बाद सविता की जगह रजनी ने गोलकीपिंग का जिम्मासंभाला था. आखिरी क्वार्टर में भारतीय डिफेंडरों ने अर्जेंटीना को कोई गोल नहीं करने दिया. भारत को कल क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड से खेलना है.भारतीय टीम ने चिली को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं