विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2011

इंडियन वेल्स टेनिस : फेडरर और जोकोविक आगे बढ़े

रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविक आसान जीत के साथ इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स (केलिफोर्निया): रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविक रविवार को आसान जीत के साथ इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। वर्ष 2004 से 2006 के बीच तीन बार इस खिताब पर कब्जा कर चुके फेडरर ने टेनिस गार्डन में अपनी 30वीं जीत दर्ज करते हुए रूस के इगोर आंद्रीव को 7-5, 7-6 (7-4) से पराजित किया। दूसरी ओर, इस वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन के साथ-साथ दुबई ओपन जीतने वाले जोकोविक ने कजाकिस्तान के आंद्रे गोलुबेव को सीधे सेटों में 6-0, 6-4 से मात दी। इस सत्र में जोकोविक की यह बिना हारे 13वीं जीत है। फेडरर ने जनवरी 2010 के बाद से अब तक कुल 69 मैच जीते हैं जबकि 13 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वर्ष 2011 में फेडरर ने कुल 17 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 15 में उनकी जीत हुई है। फेडरर और जोकोविक के अलावा थॉमस बेरडिक, एंडी रॉडिक, जुर्गेन मेल्जर और स्टेनिसलास वॉवरिंका भी पहले दौर की बाधा बिना किसी परेशानी के पार करने में सफल रहे। विंबलडन का फाइनल खेल चुके बेरडिक ने जहां पोलैंड के लुकास कुबोत को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हराया वहीं रॉडिक ने अपने देश के जेम्स ब्लैक को 6-3, 7-5 से मात दी। आस्ट्रिया के मेल्जर ने अपने पहले दौर के मुकाबले में जूलियन बेनेट्यू को कड़े संघर्ष के बाद 1-6, 6-1, 6-4 से हराया। दूसरी ओर वॉवरिंका ने पहले दौर में रूस के निकोली डेवीडेंको को चार सेट तक चले मुकाबले के बाद 3-6, 7-6 (7-5), 6-4 से पराजित किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडियन, वेल्स, टेनिस, Indian, Wales, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com