विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2015

इंडियन सुपर लीग : दिल्ली डायनामोज से जुड़े रोबर्टो कार्लोस

इंडियन सुपर लीग : दिल्ली डायनामोज से जुड़े रोबर्टो कार्लोस
रोबर्टो कार्लोस (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: डेड-बाल विशेषज्ञ रोबर्टो कार्लोस इंडियन सुपर लीग के दूसरे संस्करण में टीम के मार्की मैनेजर के साथ ही मार्की खिलाड़ी की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

रियाल मैड्रिड के दिग्गज खिलाड़ी ने डायनामोज के साथ मार्की मैनेजर और खिलाड़ी के रूप में जुड़ने के बाद उन्होंने कहा, 'मैं खेलना पसंद करूंगा।' उन्होंने कहा, 'मैं दिल्ली डायनामोज़ टीम का सदस्य बनकर खुश हूं और आश्वस्त हूं कि हम लोग आक्रामक, कुशल और सकारात्मक खेल का प्रदर्शन करेंगे। मैं इस कार्यकाल को खिलाड़ियों के साथ खेल की नयी तकनीक को साझा करने, उनके कौशल को सुधारने और उनके फिटनेस स्तर को बढ़ाने के अवसर के रूप में देख रहा हूं।'

डेविड बेकहम, जिनेदीन जिदान और रोनाल्डो जैसे दिग्गजों ने कार्लोस को उनकी नई भूमिका के लिए बधाई दी है और क्लब के प्रति अपना समर्थन जताया है। सभी खिलाड़ियों का वीडियो संदेश इस कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र था।

उन्होंने कहा, 'भारतीय हमेशा से फुटबॉल को लेकर जुनूनी रहे हैं और ब्राजील को हमेशा यहां से भरपूर समर्थन मिलता रहा है इसलिए मुझे खुशी होती है और आईएसएल में मैं एक विश्व स्तरीय टीम के निर्माण में सार्थक योगदान करूंगा।'

उन्होंने भारत आने पर कहा, 'मैं भारतीय प्रशंसकों से मिले विशाल समर्थन का आभारी हूं। इसी कारण से मुझे यहां आने और दिल्ली डायनामोज के तरफ से खेलने की प्रेरणा मिली।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रोबर्टो कार्लोस, इंडियन सुपर लीग फुटबॉल, दिल्ली डायनामोज़, फुटबॉल, Roberto Carlos, Indian Super League, Delhi Dynamos, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com