विज्ञापन
This Article is From May 25, 2015

भारतीय मुक्केबाज़ों ने जीते 4 गोल्ड सहित 7 मेडल

भारतीय मुक्केबाज़ों ने जीते 4 गोल्ड सहित 7 मेडल
एयरपोर्ट पर भारतीय मुक्केबाजों का हुआ जोरदार स्वागत
नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज़ दोहा इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जोरदार प्रदर्शन करने के बाद रविवार रात स्वदेश लौट आए हैं।

भारत की ओर से एल देवेंद्रो सिंह (49 किलोग्राम), शिव थापा (56 किलोग्राम), मनीष कौशिक (60 किलोग्राम) और मनोज कुमार (64 किलोग्राम) ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि गौरव बिधूड़ी 52 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे, वहीं मंदीप जांगड़ा (69 किलोग्राम वर्ग में) और विकास कृष्णन (75 किलोग्राम में) ने कांस्य पदक हासिल किया।

गोल्ड मेडल हासिल करने वाले मनोज कुमार ने कहा कि इस साल का पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट था और हमने इसमें शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, भारतीय दल के कोच जीएस संधू ने बताया कि इस प्रदर्शन से जाहिर है कि हमारे मुक्केबाज़ सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

यह टूर्नामेंट दोहा में ही अक्टूबर, 2015 में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले का टेस्ट इवेंट था। साफ है इस प्रदर्शन के बाद भारतीय दल वर्ल्ड चैंपियनशिप में ज्यादा से ज्यादा मेडल हासिल करने की उम्मीद कर सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय मुक्केबाज, दोहा इंटरनेशनल टूर्नामेंट, Indian Boxers, Doha International Tournament, एल देवेंद्रो सिंह, शिव थापा, मनीष कौशिक, मनोज कुमार, जीएस संधू
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com