विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2012

एशियाई निशानेबाजी : भारत को मिला 1 रजत, 2 कांस्य

प्रमुख निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के स्वर्ण जीतने के एक दिन बाद भारतीय टीम ने दोहा में जारी एशियाई निशानेबाजी की टीम स्पर्धा में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: प्रमुख निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के स्वर्ण जीतने के एक दिन बाद भारतीय टीम ने शनिवार को दोहा में जारी एशियाई निशानेबाजी की टीम स्पर्धा में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते।

जानकारी के मुताबिक महिलाओं की एअर राइफल स्पर्धा में भारत ने रजत जीता जबकि पुरुषों की डबल ट्रैप टीम और जूनियर महिला स्पोर्ट्स पिस्टल टीम ने एक-एक कांस्य जीता।

महिलाओं की एअर राइफल टीम में अंजलि भागवत, अयोनिका पॉल और मम्पी दास शामिल हैं। इस टीम ने 1185 स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। चीन ने इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता।

डबल ट्रैप में राज्यवर्धन राठौड़ (135), मोहम्मद असब (135) और रोंजन सोढ़ी (134) ने टीम स्पर्धा में कांस्य जीता। राज्यवर्धन आठवें, असब नौवें और सोढ़ी 14वें स्थान पर रहे।

जूनियर महिला स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में सुरभि पाठक (565), आंचल राणा (548) और ओसिन तवानी (533) ने टीम वर्ग में कांस्य जीता। स्वर्ण चीन और रजत थाईलैंड को मिला।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एशियाई निशानेबाजी, रजत, कांस्य, India, Silver, Bronze, Asian, Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com