विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2011

भारत-पाक सुपर सेमीफाइनल के लिए तैयार

भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर सेमीफाइनल के लिए मोहाली में होने वाले सुपर सेमीफाइनल के लिए जी जान से मेहनत कर रही हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मोहाली: भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर सेमीफाइनल के लिए मोहाली में होने वाले सुपर सेमीफाइनल के लिए जी जान से मेहनत कर रही हैं। भारतीय खेमे में इस खिताब को लेकर जुनून का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सचिन खुद टीम के सदस्यों को टिप्स देते नजर आए। टीम इंडिया इस बार वर्ल्ड कप जीते यह हर कोई चाहता है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड कप का सपना पूरा हो इसके लिए मोहाली की पिच पर पाकिस्तान को हराना होगा। चुनौती कड़ी है लेकिन टीम के खिलाड़ी इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। खिलाड़ियों के हाव भाव से साफ है कि वे अपने ऊपर दबाव को हावी नहीं होने दे रहे हैं। कोच गैरी अपनी खास मुहिम के तहत पाकिस्तानी टीम की चुनौती के लिए तैयार कर रहे हैं। टीम के हर खिलाड़ी का इरादा इस अहम मुकाबले के लिए चुस्त-दुरुस्त रहने का है ताकि अफरीदी की सेना का जमकर मुकाबला किया जा सके।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत-पाकिस्तान, मैच, सेमीफाइनल, मोहाली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com