विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2012

ओलिंपिक पदक तालिका में 55वें स्थान पर रहा भारत

लंदन ओलिंपिक में भारत स्वर्ण पदक नहीं जीत सका लेकिन पदकों की संख्या के हिसाब से छह पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ओलिंपिक खेलों की पदक तालिका में 55वें स्थान पर रहा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: लंदन ओलिंपिक में भारत स्वर्ण पदक नहीं जीत सका लेकिन पदकों की संख्या के हिसाब से छह पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ओलिंपिक खेलों की पदक तालिका में 55वें स्थान पर रहा।

बीजिंग ओलिंपिक में भारत 50वें स्थान पर था जब एक स्वर्ण और दो कांस्य भारत की झोली में गिरे थे। इस बार यदि भारत को एक स्वर्ण मिल जाता तो वह शीर्ष 40 के भीतर रहता।

पहलवान सुशील कुमार और निशानेबाज विजय कुमार ने रजत पदक जीते जबकि मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, निशानेबाज गगन नारंग और पहलवान योगेश्वर दत्त को कांस्य पदक मिले।

पदक तालिका में अमेरिका शीर्ष पर रहा जिसने 104 पदक जीते। इनमें 46 स्वर्ण, 29 रजत और 29 कांस्य शामिल हैं। चीन 87 (38-27-22) पदक लेकर दूसरे और ब्रिटेन 65 (29-17-19) पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Olympic Medal Tally, ओलिंपिक पदक तालिका, 55वें स्थान पर भारत, India, London Olympic, लंदन ओलिंपिक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com