भारत के छह महानगरों में विश्व कप के आधिकारिक प्रसारक ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के लिए इस मैच की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 29.7 टीवीआर रही।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप के टाई छूटे मैच ने टीवी रेटिंग के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। भारत के छह महानगरों में विश्व कप के आधिकारिक प्रसारक ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के लिए इस मैच की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 29.7 टीवीआर रही। चैनल ने अपने बयान में कहा, भारत और इंग्लैंड के बीच टाई छूटे मैच ने न केवल मैदान पर, बल्कि मैदान के बाहर भी नए रिकॉर्ड बनाए हैं। रिसर्च एजेंसी टैम के अनुसार छह महानगरों में इस मैच की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 29.7 टीवीआर रही। इस मैच में इंग्लैंड ने 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच टाई करवा दिया था। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस मैच का छह महानगरों में औसत टीवीआर 17.3 रहा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, विश्व कप, टीवी रेटिंग, भारत-इंग्लैंड मैच