बोर्डर ने कहा, भारत का इस मैच में थोड़ा पलड़ा भारी है। लेकिन पाकिस्तान भी मोहाली के हालातों को बेहतर ढंग से जानता है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बोर्डर को लगता है कि भारत की समस्या उनकी गेंदबाजी है लेकिन मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल मैच में जीत के लिए मेजबान देश उनकी पसंद होगा। वर्ष 1987 में टीम को पहला विश्व कप दिलाने वाले बोर्डर ने कहा, भारत का इस मैच में थोड़ा पलड़ा भारी है। लेकिन पाकिस्तान भी मोहाली के हालातों को बेहतर ढंग से जानता है। उन्होंने हालांकि कहा कि मेजबान टीम गेंदबाजी में थोड़ी कमजोर है। बोर्डर ने कहा, यह एक क्लासिक मुकाबला होगा। यह भारत के मजबूत बल्लेबाजी बनाम पाकिस्तान की गेंदबाजी की भिड़ंत होगी। जो भी शीर्ष पर रहेगा, वही मैच जीत जाएगा। बार्डर ने कहा, मैं पहली बार भारत में हूं, जब दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मैच हो रहा है। मैं अब समझ सकता हूं कि यहां यह मौका कितना बड़ा होता है।